IPL 2025 के लिए होने वाली मेगा ऑक्शन के वेन्यू और डेट लगभग हो चुके हैं फाइनल

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा ऑक्शन के वेन्यू और डेट लगभग फाइनल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित की जाएगी। पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी दुबई, यूएई में हुई थी, लेकिन इस बार यह एक अलग शहर में होगी। यह पहली बार होगा जब आईपीएल की नीलामी रियाद या सऊदी अरब के किसी अन्य शहर में होगी।

रियाद में होगी आईपीएल नीलामी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मेगा नीलामी के बारे में फ्रेंचाइजियों के साथ अनौपचारिक रूप से एक कार्यक्रम साझा किया है, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड द्वारा कुछ दिनों में इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है। लंदन और सिंगापुर भी इन नीलामी की मेजबानी करने की दौड़ में थे, लेकिन प्रसारण के लिए अनुकूल समय के कारण सऊदी अरब के नाम पर विचार किया गया। आईपीएल नीलामी के प्रसारण से भी रेवेन्यू जनरेट होता है और इसे देखते हुए ही सऊदी अरब का चयन किए जाने की पूरी उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारी नीलामी की जगह को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में हैं, जिसमें दस फ्रेंचाइजियों और प्रसारणकर्ता डिज्नी, स्टार और जियो के दल सहित विशाल प्रतिनिधिमंडल को शामिल किया जा सके। यहां पर प्रतिनिधिमंडल के तीन दिन तक रुकने की संभावना है और नीलामी दो दिन तक चलेगी। यह उन सभी फ्रैंचाइजियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जो आने वाले सीजन के लिए एक ठोस टीम चुनना चाहते हैं। फ्रेंचाइजी बीसीसीआई द्वारा स्थल और तिथियों के बारे में औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द लॉजिस्टिक मुद्दों को सुलझाया जा सके। बोर्ड कुछ दिनों में टीमों को आधिकारिक सूचना दे सकता है।

दुबई की तुलना में सऊदी अरब को एक महंगा शहर माना जाता है। दुबई शहर को ICC के आयोजनों और बैठकों का अनुभव भी है क्योंकि ICC का मुख्यालय यहीं पर है, लेकिन BCCI का मानना ​​है कि सऊदी अरब जैसे देश में जहां क्रिकेट कम लोकप्रिय है वहां इस खेल के आयोजन को बढ़ावादेने के लिए इस तरह से आयोजनों को वहां के बाजार में ले जाने की जरूरत है। आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है और इसमें सबसे अधिक राजस्व शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here