IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त, अब आखिरी दिन होगा फैसला

0

नई दिल्ली:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से जल्दी खत्म हो गया। जीत के लिए 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 4 गेंद में बगैर किसी नुकसान के कोई रन नहीं बना सकी है। पहली पारी में भारतीय टीम 46 रन पर ढेर हो गई थी इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने करारा जवाब दिया और 462 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम पहली पारी में 356 रन से पहली पारी में पछड़ने के बाद 106 रन के अंतर से बढ़त हासिल करने में सफल रही। ऐसे में जीत के लिए पाचवें दिन भारतीय टीम को 10 विकेट चटकाने हैं वहीं कीवी टीम को 107 रन बनाने हैं। चौथे दिन सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और 150 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पंत ने 99 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 403 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे लेकिन न्यूजीलैंड के नई गेंद लेते ही कहानी बदल गई और टीम इंडिया 462 रन पर ढेर हो गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का तीसरा भारतीय टीम के नाम रहा। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पारी को 402 रन से समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली दिन के खेल की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। टॉम ब्लंडेल ने उनका शानदार कैच ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर लपक लिया। विराट ने 70 रन की पारी खेली और इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 9 हजार रन भी पूरे कर लिए। सरफराज खान 76 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट और सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 (163) रन की साझेदारी हुई। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 46 रन बनाकर ढेर हो गई इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 402 रन रचिन रवींद्न की शानदार शतकीय पारी के दम पर बनाए। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 356 रनों की बढ़त हासिल की।

पहली पारी में 46 रन पर ढही टीम इंडिया

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत से ही टिम साउदी और मैट हेनरी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के चलते आसमान मे बादल छाए हुए थे और गेंद हर तरफ स्विंग हो रही थी। ऐसे में पहले तो टीम ने धीमी शुरुआत की लेकिन रोहित ने अपना संयम खो दिया और 7वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कोहली को विलियम ओ रुर्के ने बाउंस से परेशान किया और डक पर आउट कर दिया। इसके बाद यशस्वी और पंत ने साझेदारी की लेकिन 20वें ओवर में यशस्वी के विकेट के बाद जो झड़ी शुरू हुई जो रुकी नहीं। भारत की तरफ से 5 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी चैंपियन बनकर उभरे और 5 विकेट ले लिए। इसके अलावा विलियम ओ रूर्के ने भी 4 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ट्रेवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, जैकब डफी, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here