नेहरू जूनियर हॉकी: म.प्र.अकादमी हॉकी ने जीता खिताब 

0

भोपाल: दिल्ली में 15 से 25 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 52वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में आज मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में नवल टाटा जमशेदपुर को 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन म.प्र. राज्य पुरुष हॉकी अकादमी ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।

फाइनल मैच का संक्षिप्त विवरणः

म.प्र. राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों रतिंद्र प्रताप सिंह, करण गौतम, और विवेक पाल ने 1-1 गोल करके टीम को बढ़त दिलाई, जबकि नवल टाटा जमशेदपुर की ओर से सबियन किरो ने एकमात्र गोल किया। म.प्र. टीम ने सटीक रणनीति और बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ खिताबी जीत हासिल की।

• विजेता म.प्र. राज्य खेल हॉकी अकादमी की टीमःआतिफ खान (गोलकीपर), गुफरान अली, नवीन इक्का,आसिर अली खान,सुभान आबिद,लव, निगोम्बाम रोहिन सिंह, आनंद यादव,करन गौतम, मिजान उर रहमान, विवेक पाल,तोहीद अहमद, हर्ष, सचिन चिरोलिया,संस्कार

छैत्री, रितेन्द्र प्रताप सिंह.प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा, मैनेजर आरिफ खान .मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे अकादमी के खिलाड़ी निरंतर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और खेल में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here