भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया समूह व भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज मंत्रालय ने सदय एकादश को एवं मध्य प्रदेश पुलिस ने एम्स को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
आज के पहले मैच में ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर सदय एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 /10 रन बनाएं जिसमे विशाल पाटिल ने 36, अनिल विश्वकर्मा ने 24, और आनंद ठाकुर ने 15 रनो का योगदान दिया। मंत्रालय की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए विशाल ने 3 जबकि मुश्ताक, समीर और रवि पाटनकर ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी मंत्रालय की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 10.4 ओवर मे 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जितेंद्र ने 42, विशाल ने 28 रन बनाए। आर एस ठाकुर ने 4 विकेट लिए।
आज के दूसरे मैच मे वेदांत ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बनाएं। आयुष कुशवाहा ने 160 रन की नाबाद पारी खेली जबकि सौरभ ने नाबाद 48, अभिषेक ने 22 एवं सार्थक ने 13 रन की पारी खेली। मज़हर और मयंक ने 1 -1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी यू वी सी की टीम मयंक दुबे के 61, विवेक ठाकुर के 20 और परीक्षित के 18 रनो की बदौलत 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। आयुष कुशवाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
तीसरे मैच में टॉस जीत के भोपाल पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 253 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमे रियाज इकबाल ने नाबाद 90 रन जबकि फ़िरोज़ बिट्टू ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। राजकुमार को एक विकेट मिला। जवाबी पारी खेलने उतरी एम्स 11 की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। रामकुमार ने 36 और डाक्टर महेश ने 23 रन बनाए। अरविन्द ने 4 विकेट जबकि राजेश कुर्मी ने 2 विकेट लिए।रियाज़ इक़बाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।आज मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी विशाल कहार को वरिष्ठ क्रिकेटर स्वदेश सिंह कुशवाह व बी एस शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता ने पुरस्कार प्रदान किया।


