हुकुम सिंह स्मृति क्रिकेट: रजा खान की घातक गेंदबाजी से नगर निगम फायर 8 विकेट से जीता

0

भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया व भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित की जा रही हुकुम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रजा खान की घातक गेंदबाजी से नगर निगम फायर ने डॉक्टर्स इलेवन एम्स को 8 विकेट से हराया।

आज विभागीय ग्रुप का अंतिम लीग मैच डॉक्टर 11 एम्स और नगर निगम फायर के मध्य खेला गया जिसमे निगम फायर के कप्तान फ़ैज़ान पाशा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डॉक्टर इलेवन एम्स की टीम रजा खान की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 11 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शैलेश ने सर्वाधिक 20 रन जबकि संदीप सिंह राजावत और जे श्री राम यादव ने क्रमश:14-14 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या पार नहीं कर सका। नगर निगम से रजा खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर आठ विकेट के लिए जबकि फरहाज़ और फैजान पाशा को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी नगर निगम फायर की टीम ने 9.3 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। नगर निगम फायर की तरफ से असलम ख़ान और अमान ख़ान ने क्रमश: 21-21 रन जबकि दानिश अली ने 13 रन और रचित ने नाबाद 8 रन बनाए। डॉक्टर्स एकादश एम्स की ओर से शौर्य तिवारी और सत्यनारायण को क्रमश: एक -एक विकेट मिला। मैच में शानदार गेंदबाज़ी के लिये रज़ा ख़ान को मैन ऑफ द मैच चुना गया । मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया सेंट्रल ज़ोन क्रिकेटर प्रीति यादव ने ।

आज का मैच :- फाइनल डिपार्टमेंटल ग्रुप : डी जी पी एकादश विरुद्ध मंत्रालय प्रातः 10 बजे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here