Hockey: भारतीय महिला टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, यहां जानें सारे डिटेल्स

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम सोमवार से शुरू हो रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। यह टूर्नामेंट में बिहार के राजगिर में खेला जा रहा है। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा टूर्नामेंट बिहार में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट के साथ ही भारतीय टीम अपने नए ओलंपिक साइकिल की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट अब तक सात बार आयोजित हो चुका है। भारत ने पिछले साल रांची में हुए इस टूर्नामेंट को जीता था। इससे पहले वह 2019 में भारत चैंपियन बना था।

भारत को नई शुरुआत की जरूरत

पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालिफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम ने इस साल एफआईएच प्रो लीग में 16 में से 13 मैच गंवाये और सिर्फ दो जीते जबकि एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज चीन के साथ खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। दक्षिण कोरिया ने तीन बार और जापान ने दो बार खिताब जीते हैं। पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालिफाई करने में नाकाम रही भारतीय महिला हॉकी टीम के लिये यह नयी शुरुआत है।

बदला गया शेड्यूल

टूर्नामेंट के सारे मैच अब फ्लडलाइट में कीट पतंगों के झुंड से संभावित व्यवधान से बचने के लिये शाम की बजाय दोपहर में खेले जायेंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दिन का पहला मैच 12:15 पर, दूसरा 2:30 और आखिरी 4:45 पर खेला जायेगा। पहले ये मैच दोपहर तीन बजे, शाम सवा पांच और साढे सात बजे से होने थे।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन और स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगा

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
  • डिफेंडर: उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी।
  • मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
  • फॉरवर्ड: नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
भारत का पूरा शेड्यूल
तारीख समय मैच
11 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम मलेशिया
12 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम कोरिया
14 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम चीन
17 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम जापान
टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
तारीख समय मैच
11 नवंबर 2024 12:15 जापान बनाम कोरिया
11 नवंबर 2024 14:30 चीन बनाम थाईलैंड
11 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम मलेशिया
12 नवंबर 2024 12:15 थाईलैंड बनाम जापान
12 नवंबर 2024 14:30 चीन बनाम मलेशिया
12 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम कोरिया
14 नवंबर 2024 12:15 कोरिया बनाम मलेशिया
14 नवंबर 2024 14:30 जापान बनाम चीन
14 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 2024 12:15 मलेशिया बनाम जापान
16 नवंबर 2024 14:30 कोरिया बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम चीन
17 नवंबर 2024 12:15 मलेशिया बनाम थाईलैंड
17 नवंबर 2024 14:30 चीन बनाम कोरिया
17 नवंबर 2024 16:45 भारत बनाम जापान
19 नवंबर 2024 14:15 पहला सेमीफाइनल
19 नवंबर 2024 16:45 दूसरा सेमीफाइनल
20 नवंबर 2024 14:15 ब्रॉन्ज मेडल मैच
20 नवंबर 2024 16:45 फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here