सूर्यकुमार ने जीत के साथ-साथ देशभक्ति की भी ऐसी मिसाल कायम की जिसे देख मुरीद हुए फैंस

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को 3-1 से मात दी। चौथे टी20 मैच में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और मैच 135 रन से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जीत के साथ-साथ इस मैच में उन्होंने अपनी देशभक्ति की भी ऐसी मिसाल कायम की जिसके फैंस कायल हो गए। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का वीडियो वायरल हुआ जो कि चौथे टी20 मैच का ही है। मैच के दौरान रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह विकेट का जश्न मना रहे हैं।

सूर्यकुमार भी आकर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रिंकू सिंह की कैप जमीन पर गिर गई। सूर्यकुमार यादव का पैर कैप पर चला गया। इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को पीछे किया और वह कैप जमीन से उठाई। सूर्यकुमार ने उस कैप को चूमा और रिंकू सिंह को थमाया। रिंकू सिंह को अंदाजा नहीं था कि कैप जमीन पर गिर गई है। सूर्यकुमार यादव का यह कदम फैंस का दिल छू गया। लोगों ने कमेंट में फैंस ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्य को देश की कद्र हैं। वह इज्जत करना जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here