IPL 2025: चैंपियन बनने के लिए पुराना फॉर्मूला अपनाएगी चेन्नई सुपर किंग्स

0

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रीयूनियन के लिए जानी जाती है। वह ऑक्शन में अपने पुराने खिलाड़ियों को लिए बोली लगाती है। उन्हें अपने साथ जोड़ने की हर संभव कोशिश करती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में भी यही देखने को मिला। 5 बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने पहले डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र को अपने साथ जोड़ा। इसके बाद सैम करन और रविचंद्रन अश्विन को भी उसने अपने स्क्वाड में शामिल किया। चेन्नई ने इसके अलाव अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को भी खरीदा। टीम के पास पहले से ही रविंद्र जडेजा हैं।

इससे साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनने के लिए पुराना फॉर्मूला अपनाएगी। चेन्नई की टीम धरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए चेपक में स्पिन विकेट देगी। 7 में से कम से कम 5-6 मैच जीतने का लक्ष्य रखेगी। इसका कारण केवल स्पिन तिकड़ी नहीं है। चेन्नई के पास स्पिन खेलने वाले शानदार बल्लेबाज भी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के अलावा शिवम दुबे स्पिन अच्छा खेलते हैं। ऑक्शन में चेन्नई से बड़ी चूक ये हुई कि वह किसी तजुर्बेदार भारतीय तेज गेंदबाज को अपने साथ नहीं जोड़ पाई।

सबसे बड़ी ताकत

स्पिन, चेपक, निरंतरता और लचीलापन चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत हैं। टीम के पास अनूठा स्पिन तिकड़ी है। इसमें अश्विन, नूर और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। टीम ने ऐसे बल्लेबाजों को भी चुना है, जो स्पिन को अच्छी तरह से खेलते हैं। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का एक अच्छा मिश्रण भी है। चेन्नई के पास भले ही एक्स-फैक्टर वाला खिलाड़ी न दिख रहा हो, लेकिन टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी भूमिका को बखूबी समझते हैं और उसे निभाना जानते हैं।

सबसे बड़ी कमजोरी

चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में अनुभव वाले भारतीय तेज गेंदबाज की कमी है। मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और अंशुल कंबोज में क्षमता है, लेकिन आईपीएल में उनकी परीक्षा नहीं हुई है और वे बहुत अनुभवहीन हैं। चेन्नई ने ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ियों पर दांव खेला, जिनका बीते कुछ आईपीएल सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। अश्विन, करन, हुड्डा, रचिन और त्रिपाठी इसके उदाहरण हैं। मध्यक्रम के विदेशी पावर हिटर की कमी है। टीम एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट भरने में विफल रही, यह भी थोड़ा हैरान करने वाला रहा।

ऑक्शन में क्या हुई चूक

चेन्नई सुपर किंग्स को रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद को इतना महंगा नहीं खरीदना चाहिए था। इससे टीम किसी कैप्ड इंडियन फास्ट बॉलर को खरीद सकती थी। इसके अलावा टीम एडेन मार्कराम के लिए जा सकती थी, जिन्हें लखनऊसुपर जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा। वह मिडिल ऑर्डर में बेहतर विकल्प हो सकते थे।

CSK: संभावित प्लेइंग 11/12

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

चेन्नई सुपर किंग्स की फुल स्क्वाड

रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, नूर अहमद, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, मतीशा पथिराना, शिवम दुबे, एमएस धोनी, खलील अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाई दमदार टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए बहुत ही संतुलित टीम बनाई है। टीम 83 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरी थी। जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड का एनालिसिस यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here