INDW vs AUSW 1st ODI: पहले ही वनडे में हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में गुरुवार (5 दिसंबर) को 5 विकेट से हरा दिया। ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत 34.2 ओवर में 100 रन पर आउट। जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। हरलीन देओल ने 19, हरमनप्रीत कौर ने 17 और ऋचा घोष ने 14 रन बनाए। भारत ने आखिरी 5 विकेट केवल 11 रन पर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कट ने 5 विकेट लिए। किम गर्थ, एश्ले गार्डनर, अनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 101 के लक्ष्य को 16.2 ओर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। फीबी लिचफील्ड ने 35, जॉर्जिया वोल ने नाबाद 46, एलीसा पेरी ने 1, बेथ मूनी ने 1, एनाबेल सदरलैंड ने 6 और एशले गार्डनर ने 8 रन बनाए। ताहलिया मैकग्रा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका ठाकुर ने 3 और प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता

ऑस्ट्रेलिया ने 101 के लक्ष्य को 16.2 ओर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। फीबी लिचफील्ड ने 35, जॉर्जिया वोल ने नाबाद 46, एलीसा पेरी ने 1, बेथ मूनी ने 1, एनाबेल सदरलैंड ने 6 और एशले गार्डनर ने 8 रन बनाए। ताहलिया मैकग्रा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका ठाकुर ने 3 और प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11: प्रिया पुनिया, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, तितास साधु, प्रिया मिश्रा, साइमा ठाकोर, रेणुका ठाकुर सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: फीबी लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीसा पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन स्कट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here