IND vs AUS: सिर्फ 6 के औसत वाले बल्लेबाज से भारत को रहना होगा सावधान, चौंका देगा गाबा का रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में गुरुवार (12 दिसंबर) से खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बारबरी पर है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चिंता दिग्गज स्टीव स्मिथ की फॉर्म है। भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड वाले स्मिथ का बल्ला इस सीरीज में नहीं चला है। 3 पारियों में उनका औसत केवल 6 का है। 24 पारी से उन्हें शतक का इंतजार है। हालांकि, गाबा में उनका रिकॉर्ड शानदार है खासकर भारत के खिलाफ।

24 पारी से शतक का इंतजार

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 32वां शतक 28 जून 2023 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में लगाया था। इसके बाद से वह 24 पारी खेल चुके हैं और उन्हें शतक का इंतजार है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। ब्रिस्बेन में इस साल की शुरुआत में स्मिथ ने नाबाद 91 रन की पारी खेली। यह पिछली 24 पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जूझ रहे स्मिथ

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ रिकॉर्ड काफी खराब है। 2 मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 6.33 के औसत से 19 रन बनाए हैं। 17 उनका सर्वोच्च स्कोर है। 2024 में उन्होंने 7 मैच की 13 पारी में 23.20 के औसत से 232 रन बनाए हैं। केवल 1 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 60.61 के औसत से 21 मैच की 40 पारियों में 2061 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 192 उनका सर्वोच्च स्कोर है। भारत से ज्यादा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 शतक लगाए हैं।

ब्रिस्बेन में शानदार प्रदर्शन

स्टीव स्मिथ का ब्रिस्बेन में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 10 मैच की 17 पारी में 54.73 के औसत से 821 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। भारत के खिलाफ गाबा में स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैच की 4 पारी में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए हैं। 63 का औसत है।

ब्रिस्बेन में बारिश का साया

ब्रिस्बेन में आमतौर पर दिसंबर में बारिश नहीं होती, लेकिन बुधवार (11 दिसंबर) 2024 में शहर का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा। भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट पर बारिश का साया है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के लिए महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here