NZ vs ENG 3rd Test : न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (14 दिसंबर) से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले शुक्रवार (13 दिसंबर) को प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया। बेन स्टोक्स ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह मैथ्यू पॉट्स को मौका मिला है। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। वह तीसरा टेस्ट जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगा।

2022 में पदार्पण करने के बाद से पॉट्स ने 29.22 की औसत से 31 विकेट लिए हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स की कप्तानी में पहले पांच मैच खेले। पहले तीन मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। इसमें पॉट्स ने 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि,साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करने वाले ओली रॉबिन्सन के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इसके बाद से डरहम के तेज गेंदबाज को सीमित अवसर मिले।

26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 में सिर्फ एक टेस्ट खेला (आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में)। इस सीजन में श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट खेलने के बाद तीसरे टेस्ट में नहीं खेले। उनकी जगह इंग्लैंड ने लीसेस्टरशायर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हल को आजमाने का विकल्प चुना। पाकिस्तान दौरे पर एकमात्र मैच मुल्तान में दूसरे टेस्ट में खेले।

2024 में इंग्लैंड का अंतिम टेस्ट

स्पिनर्स के लिए अनुकूल पिच पर पॉट्स ने 31.2 ओवरों में 85 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंड के 2-0 से आगे होने और हैमिल्टन में सीरीज कब्जाने के बाद स्टोक्स ने 2024 में टीम के 17वें और अंतिम टेस्ट में पॉट्स को मौका देने का फैसला किया है। वोक्स की अनुपस्थिति में उनके नई गेंद संभालने की संभावना है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल,जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेटकीपर),बेन स्टोक्स (कप्तान),गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स,मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर है। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका रेस में हैं। साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने के लिए 1 जीत चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया को कड़ी मशक्कत करनी है। भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here