ग्वालियर के अधिराज ठाकुर ने पोखरा में फिर रचा इतिहास, दस साल के टेनिस करियर में जीता अंतरराष्ट्रीय चौथा टाइटल

0

आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर ‘जूनियर्स 30 पोखरा’ के युगल फाइनल में अधिराज की जोड़ी ने आरव-ओजस भारतीय जोड़ी को हराया

– 16 वर्षीय मप्र ग्वालियर के इस खिलाड़ी का ये लगातार दूसरे सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय युगल खिताब है

ग्वालियर: मध्य प्रदेश ग्वालियर के टेनिस स्टार अधिराज ठाकुर ने नेपाल के पोखरा में आइटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर ‘जूनियर्स 30 पोखरा’ में लगातार दूसरे सप्ताह टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनके दस साल के टेनिस करियर में ये अंतरराष्ट्रीय चौथा टाइटल है। 16 वर्षीय इस खिलाड़ी की जोड़ी ने पिछले सप्ताह (2 से 7 दिसंबर) इसी कोर्ट पर आदित्य मोर-प्रकाश सरन की भारतीय जोड़ी को 6-2, 6-1 हराकर चैंपियन बनी थी।

नेपाल के पोखरा में 9 से 14 दिसंबर तक आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की वर्ल्ड टेनिस टूर ‘जूनियर्स 30 पोखरा’ में शीर्ष वरीयता प्राप्त अधिराज ठाकुर-आदित्य मोर की जोड़ी ने शुक्रवार को भी तेज तर्रार खेल जारी रखा। इस जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त आरव चावल व ओजस मेहलावत की। जोड़ी को 7-6,6-2 से हराया मैच के साथ युगल टाइटल पर कब्जा कर लिया। बीते दिन गुरुवार को इस भारतीय जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त शौर्य शामला-प्रकाश सरन की जोड़ी को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया था। इससे पहले अधिराज की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में नेपाल की आयुष्मान हजुर-सक्षम विक्रम शाह की जोड़ी को हराकर विजयी अभियान शुरू किया था। हालांकि ये मैच काफी कांटे का रहा था जिसमें अधिराज की जोड़ी को मैच जीतने (1-6, 6-4, 10-7) में दो घंटे से अधिक संघर्ष करना पड़ा था। क्वार्टर फाइनल में आर्यन कांकरवाल व रौनक की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया था। बता दें, अधिराज ने पहला टाइटल भुवनेश्वर में मई महीने में जीता था। संयोगवश इसी कोर्ट (पोखरा) पर पिछले साल इस महीने में अधिराज ने पार्टनर ओजस महलावत के साथ ही रजत पदक जीतने में सफल रहे थे। वहीं पिछले सप्ताह आदित्य मोर-प्रकाश सरन की भारतीय जोड़ी को हराकर चैंपियन बने थे। इस तरह उन्होंने चौथा टाइटल जीता है। अधिराज का इस साल का ये 25वा आइटीएफ टूर्नामेंट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here