35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

SMAT: इन 4 खिलाड़ियों का शानदार रहा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन, शीर्ष-10 बल्लेबाज, गेंदबाज

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली मुंबई ने 15 दिसंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली। उसने फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने दूसरी बारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है। फाइनल मुकाबले में मुंबई के शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट चटकाये। मुंबई ने सेमीफाइनल में बड़ौदा को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में शार्दुल ने एक विकेट लिया था। बड़ौदा के अतीत सेठ भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे। खास यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हुए मेगा ऑक्शन में ये दोनों ही खिलाड़ी नहीं बिके थे। शार्दुल ठाकुर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपया था, जबकि अनकैप्ड अतीत सेठ का 30 लाख रुपये था। ये दोनों ही खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों की सूची में क्रमशः तीसरे और पांचवें नंबर पर रहे।

शार्दुल ठाकुर ने 15 और अतीत सेठ ने 14 विकेट लिये

शार्दुल ठाकुर ने 9 मैच की 9 पारियों में 10.51 की इकॉनमी से 15 विकेट लिये और महाराष्ट्र के मुकेश चौधरी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अतीत सेठ 9 मैच की 9 पारियों में 22.00 के औसत और 10.44 के इकॉनमी से 14 विकेट लिये। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/41 रहा।

SMAT 2024 में 2 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे उर्विल पेटल

यही नहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को भी आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला था। गुजरात के उर्विल पटेल ने 6 मैच की 6 पारियों में 78.75 के औसत 229.92 के स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाये। वह टूर्नामेंट में 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी रहे। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 115 रन रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 22 चौके और 29 छक्के लगाये।

हार्विक देसाई ने लगाये 3 अर्धशतक

सौराष्ट्र के हार्विक देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में 8 मैच की 8 पारियों में 40.37 के औसत 152.35 के स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाये। हार्विक देसाई ने टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाये। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 76 रन रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 39 चौके और 13 छक्के लगाये। आईपीएल मेगा ऑक्शन में उर्विल पटेल और हार्विक देसाई का बेस प्राइस 30-30 लाख रुपये था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी (टीम) मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत स्ट्राइक रेट 100 50 4s 6s
अजिंक्य रहाणे (मुंबई) 9 8 469 98 58.62 164.56 5 46 19
रजत पाटीदार (एमपी) 10 9 2 428 81* 61.14 186.08 5 32 27
सकीबुल गनी (बिहार) 7 7 1 353 120* 58.83 142.33 1 2 41 10
श्रेयस अय्यर (मुंबई) 9 8 1 345 130* 49.28 188.52 1 1 31 22
करण लाल (बंगाल) 9 9 1 338 94* 42.25 161.72 2 35 18
अभिषेक पोरेल (बंगाल) 9 9 1 335 81 41.87 158.76 3 38 15
तिलक वर्मा (हैदराबाद) 7 6 1 327 151 65.4 169.43 1 2 24 17
प्रियांश आर्य (दिल्ली) 9 9 1 325 102 40.62 176.63 1 1 25 23
हार्विक देसाई (सौराष्ट्र) 8 8 323 76 40.37 152.35 3 39 13
उर्विल पटेल (गुजरात) 6 6 2 315 115* 78.75 229.92 2 22 29
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज
खिलाड़ी (टीम) मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट पारी में 4 विकेट पारी में 5 विकेट
जगजीत सिंह (चंडीगढ़) 7 7 162 27 1 229 18 5/38 12.72 8.48 9 1 1
कुमार कार्तिकेय (मध्य प्रदेश) 10 10 228 38 290 17 3/25 17.05 7.63 13.41
मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र) 6 6 132 22 1 194 15 4/33 12.93 8.81 8.8 1
शार्दुल ठाकुर (मुंबई) 9 9 210 35 368 15 4/25 24.53 10.51 14 1
श्रेयस गोपाल (कर्नाटक) 7 7 162 27 166 14 5/13 11.85 6.14 11.57 1 1
केवी शशिकांत (आंध्र प्रदेश) 7 7 162 27 261 14 3/22 18.64 9.66 11.57
अतीत सेठ (बड़ौदा) 9 9 177 29.3 308 14 3/41 22 10.44 12.64
चीपुरापल्ली स्टीफन (आंध्र प्रदेश) 7 7 144 24 2 176 13 4/45 13.53 7.33 11.07 1
सयान घोष (बंगाल) 7 7 162 27 183 13 4/30 14.07 6.77 12.46 1
बिश्वोर्जित कोंथौजम (मणिपुर) 7 7 134 22.2 1 193 13 4/18 14.84 8.64 10.3 1

36 साल के अजिंक्य रहाणे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने फाइनल में भी 30 गेंद पर 4 चौके की मदद से 37 रन की पारी खेली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles