IND W vs WI W: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में शुक्रवार को ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों वनडे हारने के बाद भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत की राह पर वापसी की है। भारतीय टीम ने श्रृंखला में 300 से अधिक के स्कोर बनाये हैं। पहले मैच में स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने वाली पत्रिका रावल ने तीसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है। हरलीन देयोल ने तीसरे मैच में तीसरे नंबर पर उतरकर शतक जड़ा और वह इस लय को कायम रखना चाहेंगी।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
  • भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला तीसरा वनडे मैच कब है?
    भारत और वेस्टइंडीज की महिलाओं के बीच तीसरा वनडे मैच शुक्रवार (27 दिसंबर) को खेला जाएगा।
  • भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
    भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला तीसरा वनडे मैच वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे का टॉस कब होगा?
    भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे का टॉस भारतीय समायनुसार सुबह 9:00 बजे होगा।
  • भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे कब से खेला जाएगा?
    भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
  • भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, तेजल हसब्निस। प्रतिका रावल, हरलीन देयोल।

वेस्टइंडीज महिला टीम

हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, नेरिसा क्राफ्टन, आलिया अल्लेने, शबिका गजनबी, जैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, राशदा विलियम्स, मैंडी मंगरु। अश्मिनी मुनिसर, शमिलिया कॉनेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here