टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, इतिहास रचने से 4 कदम दूर रोहित

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां सिडनी के मैदान पर पहुंच चुका है। जहां सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। अब उसे सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए सिडनी में होने वाला टेस्ट मैच हार हाल में जीतना होगा। ये जीत भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी खोलेगी। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ चार छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर सकते हैं।

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में लगाए 89 छक्के

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 91 छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं और उन्होंने 89 छक्के जड़े हैं। यानी रोहित दिग्गज बल्लेबाज सहवाह से तीन छक्के पीछे हैं। अब अगर सिडनी में होने वाले टेस्ट मुकाबले में रोहित के बल्ले से चार छक्के निकलते हैं, तो वह सहवाग को पीछे करते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं सहवाग दूसरे नंबर पर खिसक जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
रोहित शर्मा- 88 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
रवींद्र जडेजा- 69 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के

भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए हैं। मौजूदा BGT में उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले, जिसमें 31 रन बनाए। उनके खराब प्रदर्शन पर रवि शास्त्री और इरफान पठान जैसे दिग्गज बल्लेबाज सवाल उठा चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित सिडनी मैच के बाद अपने टेस्ट करियर के बारे में फैसला ले सकते हैं। ऐसे में उनकी निगाहें सिडनी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद करने पर होंगी।

भारतीय टीम के लिए बना चुके हैं चार हजार से ज्यादा टेस्ट रन

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अभी तक कुल 67 टेस्ट खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान 212 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है। टीम इंडिया के लिए वह 265 वनडे मैच और 159 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here