VHT: श्रेयस अय्यर ने सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, खेली नाबाद 134 रन की पारी, लगाए 4 छक्के 16 चौके

0

नई दिल्ली: मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के इस सीजन में अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने राउंड 6 के मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ ये कमाल किया और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालने का काम किया। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए स्कोर को 300 के पास पहुंचाने का काम किया।

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और उसके बाद श्रेयस की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 290 रन बनाए और पुडुचेरी को जीत के लिए 291 रन का टारगेट दिया। श्रेयस ने इस सीजन के पहले मुकाबले में शतक लगाया था और अब छठे लीग मैच में भी उन्होंने ये कमाल किया। हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ मैच अपनी टीम के लिए नहीं खेले थे। श्रेयस ने इस सीजन का पहला शतक कर्नाटक के खिलाफ लगाया था और उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी।

श्रेयस अय्यर ने खेली नाबाद 134 रन की पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन के स्कोर पर पहले 5 विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद श्रेयस ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया और ना सिर्फ टीम के स्कोर को 290 तक पहुंचाया बल्कि नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ 133 गेदों पर नाबाद 134 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 16 चौके भी निकले।

श्रेयस की शतकीय पारी के अलावा मुंबई के लिए इस मैच में सिद्धार्थ लाड ने 34 रन की पारी खेली जबकि अथर्व अकोलकर ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने भी निचले क्रम पर तेज बल्लेबाजी की और एक छक्का और एक चौके की मदद से 14 गेंदों पर 16 रन बनाए जबकि सूर्यांश शेडगे ने 10 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here