नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट 10 विकेट से जीतकर 2 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया। साउथ अफ्रीका ने 6 महीने में लगातार 7 टेस्ट जीतकर 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी बार 10 विकेट से हराया। पहली पारी में 194 रन आउट होने बाद के पाकिस्तान ने फॉलोऑन खेलकर 478 रन बनाए। फॉलोऑन खेलने के बाद मैच हारने के दौरान यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। सर्वोच्च स्कोर भारत के नाम है। टेम्बा बावुमा के कप्तान बनने के बाद साउथ अफ्रीका ने 9 में 8 टेस्ट जीते हैं।
सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका ने अगस्त 2024 से जनवरी 2025 यानी 6 महीने में लागातर 7 मैच जीते हैं। इससे पहले नवंबर 2012 से फरवरी 2013 तक 4 महीने में साउथ अफ्रीका ने लगातार 6 टेस्ट जीते थे। पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में जीत के बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। साउथ अफ्रीका ने मार्च 2002 से अगस्त 2003 तक 17 महीने में टीम लगातार 9 मैच जीती थी।
साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी बार में 10 विकेट से हराया
केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 615 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 194 पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को फॉलोऑन दिया। कप्तान शान मसूद के 145 और पूर्व कप्तान बाबर आजम की 81 रन की पारी के बदौलत पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 478 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 61 रन के टारगेट को बगैर विकेट खोए हासिल कर लिया। इससे पहले 2002 में डरबन में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।
फॉलोऑन खेलने के बाद हारने के दौरान 450 से ज्यादा रन
फॉलोऑन खेलने के बाद मैच हारने के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 510 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 478 रन बनाए। 2016 में श्रीलंका ने चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ 475 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने 2011 में कोलकाता में भारत के खिलाफ 463 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने सिडनी में 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 452 रन बनाए थे।
टेम्बा बावुमा के नाम हुआ यह रिकॉर्ड
कप्तान के तौर पर पहले 9 के बाद सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पर्सी चैपमैन के नाम है। उन्होंने 9 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के वार्विक आर्मस्ट्रांग और लिंडसे हैसेट ने 8-8 मैच जीते है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने दोनों की बराबरी कर ली है। उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम 8 मैच जीती है।