मलयेशिया ओपन में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को मिली कामयाबी, प्री क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

0

कुआलालंपुर: भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को सीधे गेम में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपनी सफलता से उत्साहित त्रीसा और गायत्री को गैरवरीय थाई जोड़ी से खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपनी सफलता से उत्साहित त्रीसा और गायत्री को गैरवरीय थाई जोड़ी से खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here