डेविड मिलर की कप्तानी में डेब्यू करेंगे दिनेश कार्तिक, SA20 में पार्ल रॉयल्स की टीम

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपना पहला मैच आज खेलने उतरेंगे। दिनेश कार्तिक इस लीग में डेविड मिलर की कप्तानी में डेब्यू करेंगे और पहला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेलेंगे।

डेब्यू करेंगे दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने पिछले साल इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया था और उसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलने का फैसला किया था। इसके बाद दिनेश कार्तिक इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 खेलने के बाद इस लीग से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी और वो आरसीबी टीम का हिस्सा थे। आईपीएल से संन्यास के बाद आरसीबी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का बैटिंग कोच और मेंटर नियुक्त किया था।

यानी आईपीएल 2025 में वो आरसीबी के लिए नई जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे और इससे पहले वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में आज डेब्यू करेंगे। इस लीग में दिनेश कार्तिक पार्ल रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं जिसकी कप्तानी डेविड मिलर के हाथों में है। पार्ल रॉयल्स टीम में कार्तिक विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे और 38 साल के इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। इस सीजन में पार्ल रॉयल्स अपना पहला मैच सनराइजर्स के खिलाफ आज खेलेगी जिसकी शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से होगी।

SA20 में पार्ल रॉयल्स की टीम

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मिशेल वान बुरेन, जो रूट, सैम हैन, डेविड मिलर (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, मुजीब उर रहमान, कीथ डडगिन, दयान गैलीम, रुबिन हरमन, नकाबायोमजी पीटर, कोडी यूसुफ, दीवान मरैस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here