IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मयंक यादव

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इंग्लैंड के खिलाफ अगले सफेद गेंद सीरीज से बाहर हो सकते हैं। भारत को इंग्लिश टीम के विरुद्ध 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं। मयंक यादव की पीठ में चोट है और वो पिछले साल ही चोटिल हो गए थे। वो इस वक्त अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और भारतीय टी20 टीम में शामिल होने के लिए उनके समय पर फिट होने की संभावना नहीं है।

मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि इस सीरीज के बाद उन्हें एक और चोट लग गई और इसकी वजह से वो नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से चूक गए थे साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट भी नहीं खेल पाए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मयंक यादव अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनके समय पर फिट होने की संभावना नहीं है।

22 साल के इस तेज गेंदबाजी को 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के पहले मैच के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल नहीं किया गया है। मयंक यादव के आईपीएल 2025 के दौरान वापसी करने की उम्मीद है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि वह पीठ की चोट से पीड़ित हैं और इंग्लैंड सीरीज के लिए उनके फिट होने की संभावना नहीं है। उन्हें 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे चरण के पहले रणजी मैच के लिए भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है।

मयंक यादव पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी इंजरी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 12 अक्टूबर, 2023 को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के लिए खेला था। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए सुर्खियां बटोरी थी। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की, जिसमें 156.7 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति भी शामिल है। हालांकि पेट में दर्द के कारण उनका प्रभावशाली प्रदर्शन सिर्फ 4 मैचों के बाद ही खत्म हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here