इंदौर: मल्हार क्रीडा मंडल,उषा नगर एक्सटेंशन ने पहली बार आई पी एल की तर्ज पर अपने सदस्यों के लिए मल्हार क्रीड़ा मंडल लीग का आयोजन किया, एम के एम फाइटर ने एम के एम हीरोज को 3-2 से हराकर खिताब जीता, फाइटर टीम गोपाल सोलंकी और आदित्य माहेश्वरी के नेतृत्व में खेली, समाजसेवी राजकुमार मसंद के मुख्य आतिथ्य में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण हुआ, मल्हार क्रीडा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र फडसे, क्षत्रिय धनगर सेवा समाज अध्यक्ष हरीश बारगल, सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सह सचिव धर्मेश यशलहा भी अतिथि थे, संयोजक अनिल बारगल ने स्पर्धा संबंधी जानकारी दी,संचालन और आभार श्रीमती सन्वी अकोलेकर और अंकिता माहेश्वरी ने किया
फाइनल में हीरोज टीम कप्तान नितिन नीमा और गगन नीमा ने पहला मैच जीता, फाइटर से कप्तान आदित्य माहेश्वरी और कुणाल सोनी ने 21-18, 21-6 से मैच जीता, जूनियर खिलाड़ी अर्णव पवार और मेहुल शाह ने अखिलेश तोंडे और रामेश्वर बंसल को 21-16, 21-15 से हराकर 2-2की बराबरी की, निर्णायक मैच में कमल वाधवानी और ऋषि शर्मा ने दर्शन नीमा और वैभव लाठी को 21-17, 21-15 से हराया, विजेता और उपविजेता टीमों को इनामी राशि और ट्राफी प्रदान की गई, विशेष पुरस्कार भी दिए गए
मल्हार क्रीडा मंडल के संयोजक अनिल बारगल ने बताया कि हमने बोली (आक्शन) से चार टीमें फाइटर, हीरोज, टाइगर्स और स्मैशर्स बनाई, हर टीम में 11 खिलाड़ी लिए, पांच युगल मुकाबले रखें गए, फाइटर्स का आदित्य सोलंकी, हीरोज का नितिन नीमा स्मैशर्स का अमरजीत सिंह सलूजा और टाइगर्स का प्रदीप छाजेड़ ने नेतृत्व किया, रंगारंग उदघाटन समारोह हुआ,पहले दो दिन लीग मुकाबले हुए, हरेक टीम में 60+ की एक जोड़ी का खेलना अनिवार्य था,जैनम सेल्स कार्पोरेशन के उत्कर्ष जैन प्रयोजक थे, विजेता टीम को 51हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार इनामी राशि दी गई, टेबल टेनिस में ओपन युगल और लकी डबल्स के मुकाबले हुए, मल्हार क्रीडा मंडल में नियमित बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेला


