ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने हमवतन पी हरिकृष्णा को हराया, गुकेश और अर्जुन ने दूसरे दौर के मुकाबले ड्रॉ खेले

0

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने हमवतन पी हरिकृष्णा को हराया, जबकि अर्जुन एरिगेसी को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौरे में ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा। इससे पहले हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित होने वाले विश्व चैंपियन गुकेश ने रूसी मूल के ब्लादीमिर फेडोसीव से ड्रॉ खेला था, जबकि लियोन ल्यूक मेंडोसा को उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने हराया।

19 वर्ष के प्रज्ञानंद ने डिफेंस और जवाबी हमलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरिकृष्णा को मात दी। वहीं हरिकृष्णा टुकड़ों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लय कायम नहीं रख सके। एरिगेसी ने पहले दौर में गुकेश को हराने के करीब पहुंचे स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि से ड्रॉ खेला। फेबियानो कारूआना ने नीदरलेंड के जोर्डन वान फोरीस्ट को मात दी। चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली ने चीन की 14 वर्ष की मियाओइ लू से अंक बांटे। दिव्या देशमुख ने चेक गणराज्य की शीर्ष वरीयता प्राप्त एंगुयेन थाइ वान डैम से ड्रॉ खेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here