IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 में 26 रनों से हराया, सीरीज 2-1 पर पहुंची

0

राजकोट: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। बुधवार को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने इस सीरीज में पहला मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमें शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे में एक बार फिर आमने-सामने होंगी जिसमें टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18, वाशिंगटन सुंदर ने छह, अक्षर पटेल ने 15, ध्रुव जुरेल ने दो, मोहम्मद शमी ने सात, रवि बिश्नोई ने चार* और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया। इंग्लैंड की तरफ से जैमी ओवरटन ने तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मार्क वुड और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here