दिल्ली की टीम ने टॉस जीत और पहले फील्डिंग करने का किया फैसला, प्लेइंग XI में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

0

नई दिल्ली: दिल्ली क्रिकेट टीम आयुष बदोनी की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2024-25 का अपना आखिरी लीग मैच रेलवे के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीत लिया और फिर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं कोहली

दिल्ली की जिस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया है उसमें विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा गया है यानी वो इस पोजीशन पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं तो वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी अर्पित राणा और सनत सांगवान को दी गई है। रेलवे के खिलाफ ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में प्रणव राजुवंशी को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवदीप सैनी को भी शामिल किया गया

रेलवे के खिलाफ इस मैच में यश ढुल चौथे नंबर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं जबकि प्रणव को बल्लेबाजी क्रम में छठे स्थान पर रखा गया है जबकि कप्तान आयुष बदोनी 5वें नंबर पर बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। रेलवे के खिलाफ टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी शामिल किया गया है जबकि सुमित माथुर, शिवम शर्मा, मनी ग्रेवाल और सिद्धांत शर्मा भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।

रेलवे की प्लेइंग इलेवन

अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।

दिल्ली की टीम-

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, सनत सांगवान, यश ढुल, वंश बेदी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी, प्रणव राजूवंशी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा। जितेश सिंह, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत।

रेलवे की टीम-

प्रथम सिंह (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा, मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, पूर्णांक त्यागी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव, शिवम चौधरी, आशुतोष शर्मा, युवराज सिंह, आकाश पांडे, आदर्श सिंह, अयान चौधरी, रजत निर्वाल।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी का कोई मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं और सबकी नजर उनकी तरफ रहेगी कि वो बैटिंग में क्या कमाल कर पाते हैं। कोहली का फॉर्म पिछले कुछ समय से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और उनकी कोशिश होगी कि इस मैच के जरिए वो अपनी पुरानी लय हासिल कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here