Champions Trophy में तीन सेरेमनी का होगा आयोजन, भारत ही नहीं ये दो टीमें भी नहीं लेंगी हिस्सा

0

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का प्लान तैयार हो चुका है जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रॉफी के लिए तीन ओपनिंग सेरेमनी होने वाली हैं। हालांकि इनमें सभी टीमें हिस्सा नहीं लेंगी।

तीन ओपनिंग सेरेमनी

पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक मुख्य ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को हजूरी बाग में होगी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सात फरवरी को अलग सेरेमनी होगी। वहीं 11 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शारीफ लाहौर की ओपनिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट होंगे। वहीं कराची में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के जाने की रिपोर्ट है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी टीमें ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगे।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया नहीं लेंगी हिस्सा

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी टीमों को ओपनिंग सेरेमनी के लिए नहीं भेज पाएगी। इंग्लैंड की टीम 18 फरवरी को लाहौर पहुंचेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 19 फरवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी। बांग्लादेश की टीम 15 फरवरी को दुबई पहुंचेगी और अफगानिस्तान 12 फरवरी को इस्लामाबाद जाएगी। वहीं मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका पहले से ही पाकिस्तान में होंगे। 8 से 14 फरवरी के बीच ये टीमें ट्राईसीरीज खेलेंगी।

वॉर्म अप मैच नहीं खेलेंगी टीमें

इंग्लैंड इस समय भारत में है। उनके एक महीने के दौरे का अंत 12 फरवरी को होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के दौरे पर है और उनका यह दौरा 14 फरवरी को खत्म होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ फिर चार दिन के आराम का फैसला किया है। देरी के कारण इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्मअप मैच न खेलने का फैसला किया है। वह वनडे सीरीज खेलकर पाकिस्तान पहुंचेंगे और बिना प्रैक्टिस मैच के वहां जाने को तैयार है।

भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत वह अपने सभी मैच यूएई में खेलेगी। इसी कारण भारत भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगे। भारत अगर सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए क्वालिफाई कर जाता है तो वे मुकाबले भी यूएई में ही होंगे। हालांकि अगर भारत के फाइनल नहीं पहुंचता है तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान में अभी स्टेडियम के नवीनीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here