शेल्डन जैक्सन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 27 दिन पहले लिया था वनडे-टी20 से संन्यास, अब अपने 100वें मैच में रचा इतिहास

0

नई दिल्ली: सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने तीन जनवरी को वनडे और टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। महीने खत्म भी नहीं हुआ और जैक्सन रणजी ट्रॉफी के सिक्सर किंग बन गए हैं। जैक्सन ने असम के खिलाफ मैच में खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने 100वें मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जैक्सन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शेल्डन जैक्सन रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड मैच में सौराष्ट्र के लिए बल्लेबाजी करने उतरे। यह उनके करियर का 100वां मैच था उन्होंने असम के तेज गेंदबाज राहुल सिंह की गेंद पर काउ कॉर्नर पर छक्का लगाया। इस छक्के के साथ वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को पीछे छोड़ा जिन्होंने 143 छक्के लगाए थे।

जैक्सन के नाम कई रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी में उनके और नमन ओझा के अलावा केवल चार ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। जैक्सन के अलावा मनीष पांडे, पाराग डोगरा, सौरभ तिवारी और यूसुफ पठान इस क्लब का हिस्सा हैं। जैक्सन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सौराष्ट्र के तीसरे खिलाड़ी हैं। केवल चेतेश्वर पुजारा और सितांशू कोटक ही इस लिस्ट में उनसे आगे हैं। साल 2019-20 में जब सौराष्ट्र की टीम जीती थी तो उसमें शेल्डन जैक्सन का अहम रोल था। उन्होंने 50 के औसत से 809 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए थे। वहीं 2022-23 में उन्होंने 588 रन बनाए थे और उनकी टीम ने दूसरी बार खिताब जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here