विधायक ट्राफी सरताज खुली जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा आज से

0

इंदौर: सरताज अकादमी द्वारा इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन तहत आयोजित विधायक ट्राफी इंदौर जिला मिनी और सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा 31 जनवरी से नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में शुरु होगी, स्पर्धा के मुकाबले दोपहर 3 बजे से होंगे, स्पर्धा में 300 से अधिक प्रविष्टियां आई हैं,

स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर पी सिंह नैयर ने बताया कि स्पर्धा में 11, 13 और 15 वर्ष बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले हैं, 13 और 15 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में युगल मुकाबले भी हो रहे हैं, स्पर्धा के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी धर्मेश यशलहा होंगे, स्पर्धा के मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकाकस से खेलते जाएंगे, स्पर्धा में तीन सौ से अधिक प्रविष्टियां आई हैं, स्पर्धा का उदघाटन 31 जनवरी को शाम साढ़े 5 बजे होगा, पहले दिन 13 वर्ष, 11 वर्ष और 15 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले होंगे, 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे, स्पर्धा चार दिवसीय है, 2025 की यह पहली जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here