22.1 C
New Delhi
Saturday, February 1, 2025

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बीच मैच के दौरान प्लेइंग 11 में किया बदलाव

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बीच मैच के दौरान प्लेइंग 11 में बदलाव किया। बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे की हेल्मेट पर गेंद लगी थी। ऐसे में कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उनकी जगह हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल गई। नियम के तहत हर्षित को गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर विकेट झटक लिया। लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने जैकब बेथेल और जेमी ओवर्टन को पवेलियन भेजा। सबसे बड़ी बात उन्होंने 19वें ओवर में गेंदबाजी की। इंग्लैंड को 12 गेंद पर 25 रन चाहिए थे।

कनकशन सब्स्टीट्यूट को लेकर नियम के तहत अगर मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगती है तो उसकी जगह प्लेइंग 11 में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, रिप्लेसमेंट लाइक टू लाइक होना चाहिए। यानी बल्लेबाज की जगह गेंदबाज नहीं शामिल हो सकता। तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर शामिल नहीं हो सकता। मैच रेफरी यह तय करता है कि रिप्लेसमेंट लाइक टू लाइक है कि नहीं। शिवम दुबे बल्लेबाज होने के साथ सीम गेंदबाजी कर सकते हैं। हर्षित राणा तेज गेंदबाजी के अलावा बल्ला चलाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में भारत को गेंदबाजी में एक और विकल्प मिल गया। हालांकि, हर्षित के ऑलराउंडर होने पर सवाल उठना तय है।

शिवम दुबे को आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद

शिवम दुबे को भारत की पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी। जेमी ओवर्टन गेंदबाज थे। उन्होंने 5वीं गेंद बाउंसर डाली। 141.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की गेंद थी। दुबे ने पुल शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद शिवम दुबे का फीजियो ने कनकशन टेस्ट किया। दुबे ने आखिरी गेंद का सामना किया। इंग्लैंड की पारी के दौरान शिवम दुबे फील्डिंग करने नहीं उतरे। किसी को इसकी खोज खबर नहीं थी कि हर्षित राणा उनके कनकशन सब्स्टीट्यूट हैं। हर्षित ने जब जोस बटलर का कैच लिया तो यह जानकारी सामने आई की वह भारत की प्लेइंग 11 में शामिल हो गए हैं।

शिवम की बेहतरीन पारी

इससे पहले शिवम दुबे ने 34 गेंद पर 7 चौके 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक पंड्या 30 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 53 रन के साथ 87 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम ने 79 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। भारत की पारी की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे आउट हुए। शिवम दुबे 6 महीने बाद भारत के लिए टी20 मैच खेले। श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2024 को आखिरी बार भारत के लिए टी20 मैच खेले। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें नितीश रेड्डी की जगह मौका मिला। नितीश चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हुए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles