19.1 C
New Delhi
Saturday, February 1, 2025

साउथ एशियन स्काय मार्शल आर्ट चेम्पियनशीप में भारत 86 गोल्ड के साथ प्रथम स्थान पर

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी जीते चार गोल्ड

भोपाल: साउथ एशियन चेम्पियनशीप स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता काडमांडु नेपाल में सम्पन्न हुई । म.प्र. स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सह सचिव हरीश टेलर ने बताया कि स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन नेपाल के संयोजक में 22 जनवरी 25 जनवरी तक काडमांडु (नेपाल) में प्रथम साउथ एशियन स्काय मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता का आयेजन काडमांडु नेपाल के र्कीति नगर स्टेडियम में किया गया जिसमें भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, पाकिस्तान के स्काय मार्शल आर्ट खिलाड़ीयों ने इस साउथ एशियन चेम्पियनशीप में हिस्सा लिया।साउथ एशियन स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भारत को 86 गोल्ड, 09 सिल्वर, पदक के साथ भारत प्रथम स्थान पर रहा, द्वितीय स्थान पर नेपाल रहा और तृतीय स्थान पर श्रीलंका रहा । इस साउथ एशियन चेम्पियनशीप में 5 राष्ट्र के करीब 256 खिलाड़ीयों ने भाग लिया और अपने खेल का हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 04 खिलाड़ी आयुष जोशी, विनीत भाटी, सांधना पांडे और नेहा सिंह ने हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत, मध्यप्रदेश अपने गुरूजनों एंव माता पिता का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ीयों की इस उपलब्धि पर साउथ एशियन स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीणसिंह कुशवाह, सचिव प्रदीप एस., वर्ल्ड स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन के ग्रेंड मास्टर डॉ.एम.डी. सेल्वन, स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन नेपाल के सचिव राजकुमार श्रेष्ठा, स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया के सचिव काशीनाथ नायक, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सेनी, मध्यप्रदेश स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित नायक, हरीश टेलर, राहुलसिंह तोमर, साजिद खान आदि ने खिलाड़ीयों को हार्दिक बधाई दी एवं भविष्य में उज्जवल प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles