20.1 C
New Delhi
Tuesday, February 4, 2025

इंटरनेशनल लीग टी20 में इस खिलाड़ी का धमाल, तूफानी पारी से दिलाई टीम को बड़ी जीत

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में कई ऐसे बड़े नाम थे जिन्हें खरीदार नहीं मिला। किसी भी फ्रैंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबद्दीन नायब भी लीग के अनसोल्ड खिलाड़ियों में शामिल रहे। हालांकि अब इंटरनेशनल लीग टी20 में इस खिलाड़ी का धमाल देखने को मिल रहा है। वह एक के बाद एक तूफानी पारियां खेल रहे हैं। तीन फरवरी 2025, सोमवार को उन्होंने डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ भी ऐसी ही पारी खेली।

शारजाह में खेले गए मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी वाली डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 137 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी अर्धशतक नहीं लगा पाया। सबसे ज्यादा रन डैन लॉरेंस के बल्ले से निकले जिन्होंने 31 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल शामिल थे। वहीं सैम करन ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए। उनकी पारी में दो छक्के और एक चौका शामिल था। एलेक्स हेल्स ने 18 और वानिंदु हसरंगा ने 11 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कैस अहमद ने चार, ओबेड मैकॉय ने 3 विकेट लिए।

दुबई कैपिटल्स के लिए लक्ष्य बहुत बड़ा साबित नहीं हुआ। उन्होंने 17.1 ओवर में 138 रन बनाए। पहले विकेट के लिए एडम रॉसिंगटन और शे होप के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। एडम के आउट होने के बाद गुलबद्दीन नायब क्रीज पर आए। उन्होंने और होप ने टीम की जीत तय की। नायब ने 31 गेंद में 55 रन की पारी खेली। उन्होंने चार छक्के और तीन चौके लगाए।

इस जीत के साथ दुबई कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 10 मैचों में छह जीत हासिल की है। उसके 12 अंक हैं। वहीं मुकाबला गंवाने के बावजूद डेजर्ट वाइपर्स अब भी 14 अंको के साथ अंकतालिका के टॉप पर है। गुलबदीन ने इस लीग में अब तक 10 मैच खेले हैं। इन 10 मुकाबलों में उन्होंने 44.86 के औसत से 314 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.59 का रहा। आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी भी फ्रैंचाइजी ने इस खिलाड़ी में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। हालांकि अब उनकी तूफानी पारियां फ्रैंचाइजी को जरूर सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles