क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्यों उठाया सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन पर सवाल, एम्बाप्पे के नाम कई रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: दिग्गज फुटबॉलर कीलियन एम्बाप्पे बीते साल रियल मैड्रिड का हिस्सा बने थे। एम्बाप्पे इससे पहले पीएसजी में शामिल थे। एम्बाप्पे के लिए सफर आसान नहीं रहा है और अब दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनके समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने फैंस से इस युवा का समर्थन करने को लेकिन साथ ही यह भी कहा कि एम्बाप्पे को स्ट्राइकर के तौर पर खेलना नहीं आता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो ने एम्बाप्पे को स्ट्राइकर की जगह खेलना नहीं आता है। उन्होंने कहा, “मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, और केवल उस कहानी के कारण नहीं जो उनके पास एक युवा व्यक्ति के रूप में थी कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बहुत प्यार करते थे और वह उनके आदर्श थे।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि एम्बाप्पे एक नेचुरल स्ट्राइकर नहीं है। उन्हें इस नंबर पर खेलना नहीं आता। रोनाल्डो ने कहा, “स्ट्राइकर की स्थिति एम्बाप्पे के लिए थोड़ी मुश्किल बना देती है, क्योंकि मेरी राय में वह नहीं जानता कि स्ट्राइकर के रूप में कैसे खेलना है ऐसा नहीं है कि वह नहीं जानता, यह उसकी पॉजिशन नहीं है।” अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मैं रियल मैड्रिड में होता तो मैं उसे नंबर 9 के रूप में खेलना सिखाता। क्योंकि मैं स्ट्राइकर नहीं था। मुझे स्ट्राइकर के रूप में खेलने की आदत हो गई है। मैंने विंग पर खेला और लोग भूल गए। एम्बाप्पे को एक आम स्ट्राइकर की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उसे वैसा ही देखा जाना चाहिए जैसा एक युवा रोनाल्डो खेला करता था।”

24 साल के फ्रेंच फुटबॉलर किलियन एमबापे 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। महज 23 साल की उम्र में, एमबाप्पे ने अब तक सिर्फ दो टूर्नामेंटों में 14 मैचों में 12 विश्व कप गोल किए हैं। वह वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस विश्व कप फाइनल में तीन गोल करने के अलावा 2018 विश्व कप फाइनल में एम्बाप्पे ने एक गोल किया था। यह महान फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी थिएरी हेनरी ( जिन्होंने छह गोल किए थे) और जिनेदिन जिदान ( जिन्होंने अपने करियर में पांच गोल किए थे) से भी अधिक है। एम्बाप्पे को गोल्डन बूट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here