IND vs ENG: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, T20 के बाद वनडे डेब्यू पर भी किया यह कमाल

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम के लिए 2 खिलाड़ियों ने डेब्यू किए। यशस्वी जायसवाल के अलावा हर्षित राणा को डेब्यू का मौका मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के 36वें ओवर में तीसरा विकेट लिया। इसके साथ ही अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। वह टेस्ट की डेब्यू पारी के बाद पहले टी20 और वनडे मैच में भी 3 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए।

हर्षित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच की डेब्यू पारी में में उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बाद जनवरी 2025 मे इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट डेब्यू किया था। इस मैच में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन से मैच का रुख पलट गया। इसके बाद उन्होंने नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 53 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

नागपुर वनडे की बात करें तो हर्षित राणा ने मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की पहले ओवर में उन्होंने 11 रन दिए। इसके बाद उन्होंने मेडन किया। इसके अगले ओवर में उन्होंने 26 रन लुटाए। यह भारत के लिए डेब्यू मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने इसके बाद हर्षित के अटैक से हटाया। वह 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लौटे।

हर्षित ने इस ओवर में 2 रन दिए और 2 विकेट लिए। बेन डकेट का यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक को उन्होंने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उन्होंने 36वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। उन्होंने 10 गेंद पर 5 रन बनाए। केएल राहुल ने कैच लपका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here