SL vs AUS 2nd ODI: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज, यहां पढ़ें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 14 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज गंवा थी लेकिन अब उनके पास वनडे सीरीज जीतने का मौका है। पहले मैच में श्रीलंका ने 49 रन से जीत हासिल की।
कप्तान चरित असलांका ने विषम परिस्थितियों में 127 रन बनाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर टीम को जिताया। मैच का आकर्षण असलांका का शतक रहा जो वनडे में उनका चौथा सैकड़ा है। उन्होंने अपनी पारी में 126 गेंद का सामना करते 14 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने ऐसे समय में यह पारी खेली जबकि श्रीलंका की आधी टीम 55 रन पर पवेलियन लौट गई थी।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा ?
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा?
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा?
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे दूसरे होगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं?
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया में सेवन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। भारत में इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल स्टार्क, शॉन एबट, एलेक्स केरी, बेन ड्वारशुइस, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरित असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, महीश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, नुवानीदु फर्नांडो, निशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज, ईशान मलिंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here