Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए प्रो लीग के रिटर्न मैच में स्पेन को 2-0 से हराया

0

भुवनेश्वर: भारतीय हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। एक दिन पहले उसे स्पेन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को भारतीय टीम अलग नजर आई। उसने मनदीप सिंह (32वां मिनट) और दिलप्रीत सिंह (39वां मिनट) की मदद से गोल कर पूरे तीन अंक बटोरे।

हॉकी लीग में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में रविवार को इंग्लैंड से शूटआउट में 1-2 से हार गई जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के लिए निर्धारित समय में पेजी गिलोट (40वां मिनट ) और टेसा हॉवर्ड (56वां) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। भारत के लिए नवनीत कौर (53वां ) और रूतुजा दादोसा पिसल (57वां) ने गोल किए। नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया जबकि रूतुजा का मैदानी गोल था। शूटआउट में नवनीत ही भारत के लिए गोल कर सकी जबकि कप्तान सलीमा टेटे, सुनेलिता टोप्पो और लालरेम्सियामी नाकाम रहे। इंग्लैंड के लिए लिली वाकर और कप्तान सोफी हैमिल्टन ने गोल दागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here