19.1 C
New Delhi
Saturday, February 22, 2025

MUM vs VID: सेमीफाइनल के आखिरी दिन विदर्भ ने मुंबई को हराकर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल के आखिरी दिन शुक्रवार (21 फरवरी) को विदर्भ ने मुंबई को 80 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विदर्भ ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। फिछले सीजन खिताबी मुकाबले में उसे मुंबई ने हराया था। ऐसे में उसने मुंबई के हराकर हिसाब बराबर कर लिया। केरल और गुजरात के बीच पहला सेमीफाइन ड्रॉ रहा। पहली पारी की बढ़त के आधार पर केरल ने पहली बार रणजी फाइनल में जगह बनाई। रणजी ट्रॉफी का फाइनल 26 फरवरी से खेला जाएगा। मुंबई की टीम 406 रन के टारगेट के जवाब में 97.5 ओवर में 325 रन पर आउट हो गई।

शार्दुल और शम्स ने 103 रन की साझेदारी की

कप्तान अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज नहीं चले। मुंबई की टीम ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुंबई के पुछल्ले बल्लेबाजों ने लड़ाई दिखाई। शार्दुल ठाकुर और शम्स मुलानी ने 103 रन की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने 66 रन बनाए। शम्स मुलानी ने 46 रन बनाए। तनुष कोटियान ने 26 और मोहित अवस्थी ने 34 रन बनाए। रस्टन डायस ने नाबाद 23 रन बनाए।

विदर्भ के लिए लिए हर्ष दुबे ने 5 विकेट लिए

मुंबई के शीर्ष क्रम की बात करें तो आकाश आनंद ने 39 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 18, सिद्धेश लाड 2 और रहाणे ने 12 रन बनाए। शिवम दुबे 12 और सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए लिए हर्ष दुबे ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा यश ठाकुर और पार्थ रेखाडे ने 2-2 विकेट लिए।

केरल और गुजरात के बीच मैच ड्रॉ

केरल और गुजरात के बीच मैच ड्रॉ रहा। पहली पारी में 2 रन की बढ़त के आधार पर केरल ने फाइनल में जगह बनाई। वह पहली बार रणजी फाइनल खेलेगा। रणजी ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल काफी करीबी रहा। इस परिणाम भी काफी दिलचस्प तरीके से निकला। अर्जन नागवासवाला का शॉट शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर की हेलमेट पर लगा। गेंद स्लिप में खड़े चिंतना गाजा के हाथों में चली गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles