IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

0

नई दिल्ली: IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। सीजन का पहला मैच का कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस बीच, सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर जर्सी लॉन्च की खबर फैंस के साथ साझा की। वीडियो में कप्तान हार्दिक ने फैंस को एक इमोशनल मैसेज भी भेजा है। पांड्या ने टीम के कोर खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।

मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी

मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो के जरिए जर्सी लॉन्च की खबर फैंस के साथ साझा की। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि प्रिय पल्टन, 2025 यह टीम के लिए विरासत को वहां ले जाने का मौका है जहां उसे होनी चाहिए। नीले और सुनहरे रंग के साथ, वह मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ उनकी जर्सी नहीं है। यह आपसे एक वादा है। चलो अब हम आपसे वानखेड़े में मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी की बात करें तो वो देखने में काफी अच्छी लग रही है। हमेशा की तरह मुंबई इंडियंस ने नीले और गोल्डन रंग को जर्सी में रखा है। जर्सी में छाती के दाईं ओर स्पोंसर का लोगो लगा हुआ है। वहीं, बाईं तरफ मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का लोगो दिख रहा है। इस जर्सी में मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों ने अपना फोटोशूट भी करवाया, जिसमें वो सभी काफी अच्छे लग रहे हैं।

IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा की कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। यहां भी फिर से फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे होंगे। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी टेंशन होगी। दरअसल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन लगा है और इस वजह से वो इस मुकाबले से बाहर होंगे। अब देखना ये होगा इस मैच के लिए किसे कप्तानी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here