21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 4, 2025

IND vs NZ: जो काम एमएस धोनी और विराट कोहली नहीं कर पाए वह काम रोहित शर्मा ने कर दिखाया

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने अब तक केवल एक ही आईसीसी टूर्नामेंट जीती है। साल 2021 में उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन शानदार और काफी नियमित रहा है। न्यूजीलैंड ने भले ही टाइटल न जीता हो लेकिन उसने कई बार भारतीय फैंस का दिल जरूर तोड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा लेकिन रोहित शर्मा इसके उलट हैं।

जो काम एमएस धोनी और विराट कोहली नहीं कर पाए वह काम रोहित शर्मा ने कर दिखाया है।आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली कभी न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाए। साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी। वहीं 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा।

हालांकि जो काम महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली नहीं कर पाए वह रोहित शर्मा ने कर दिखाया है। उन्होंने इस कीवी दीवार का तोड़ निकाला। आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में भारत को कभी हार नहीं मिली। बीते साल वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में भारत ने पहले ग्रुप राउंड और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी। वहीं रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भी रोहित की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता। रोहित के अलावा केवल सौरव गांगुली यह काम कर चुके हैं। गांगुली की कप्तानी में भारत ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था।

रोहित शर्मा का आईसीसी में जीत के रिकॉर्ड भी शानदार हैं। आईसीसी के टूर्नामेंट्स में उन्होंने 92.8% मैचों में जीत हासिल की है। यह दुनिया के किसी भी कप्तान से ज्यादा है। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 88.3% मैच जिताए हैं। वहीं क्लाइव लॉयड ने 88.2% मैचों में वेस्टइंडीज को जिताया है। इसके अलावा अगला नंबर महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 83.3% मैचों में जीत हासिल की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles