बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने लिया संन्यास, 19 साल के करियर में 7800 रन बनाए

0

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का सफर ग्रुप स्टेज में समाप्त हो गया था। टूर्नामेंट अपने आखिरी स्टेज में है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने बुधवार (5 मार्च) को एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वह बांग्लादेश के लिएससे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं। रहीम ने 19 साल के करियर में 7800 रन बनाए हैं।

मुशफिकुर ने अगस्त 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अब वह इस प्रारूप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 274 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 36.42 के औसत से 7,795 रन बनाए हैं। इसमें 144 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। इसमें नौ शतक शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 243 कैच लिए और स्टंप के पीछे 56 स्टंपिंग की।

2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुशफिकुर 2007 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत में हिस्सा था। उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट में बमुश्किल एक वर्ष हुआ था। उन्होंने 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शानदार नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत बांग्लादेश ने वैश्विक मंच पर भारत को चौंका दिया था। भारतीय टीम उस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार, मुश्फिकुर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, “मैं आज से वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। सबकुछ के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। भले ही वैश्विक स्तर पर हमारी उपलब्धियां सीमित रही हों, लेकिन एक बात तो तय है: जब भी मैं अपने देश के लिए मैदान पर उतरा मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ 100% से ज्यादा दिया। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि यही मेरी डेस्टिनी है। अंत में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके लिए मैंने पिछले 19 वर्षों से क्रिकेट खेला है।” इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here