34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ICC फाइनल में रोहित और कोहली का प्रदर्शन, दोनों खिलाड़ी 9वीं बार खेलेंगे फाइनल आईसीसी टूर्नामेंट

नई दिल्ली: भारतीय टीम रविवार (9 मार्च) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो निगाहें कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर होंगी। भारतीय टीम और फैंस चाहेंगे कि बड़े मैच में दोनों दिग्गज खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। दोनों खिलाड़ी 9वीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे। इन मुकाबलों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विराट कोहली ने 410 रन बनाए हैं, लेकिन वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने टी20 में जरूर अच्छी पारी खेली हैं।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 के बीच 8 मैच की 10 पारियों में 27.33 के औसत से 246 रन बनाए हैं। इसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। 47 उनका सर्वोच्च स्कोर है। यह पारी उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। इस मैच मे उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। भारतीय टीम के लिए बड़े स्कोर क नींव रखी थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच का पासा पलट गया था।

रन गेंद 4 6 स्ट्राइक रेट पोजिशन कैसे हुए आउट पारी मैच मैदान दिन
30* 16 2 1 187.5 6 नॉट आउट 1 टी20 बनाम पाकिस्तान</td> जोहानसबर्ग 24 सितम्बर 2007
9 14 1 0 64.28 1 बोल्ड 1 वनडे बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 23 जून 2013
29 26 3 0 111.53 1 कैच 1 टी20 बनाम श्रीलंका मीरपुर 6 अप्रैल 2014
0 3 0 0 0 1 एलबीडब्ल्यू 2 वनडे बनाम पाकिस्तान ओवल 18 जून 2017
34 68 6 0 50 1 कैच 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल बनाम न्यूजीलैंड साउथेम्प्टन 18 जून 2021
30 81 2 0 37.03 1 एलबीडब्ल्यू 3 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल बनाम न्यूजीलैंड साउथेम्प्टन 18 जून 2021
15 26 2 0 57.69 1 एलबीडब्ल्यू 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल बनाम ऑस्ट्रेलिया ओवल 7 जून 2023
43 60 7 1 71.66 1 एलबीडब्ल्यू 4 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप बनाम ऑस्ट्रेलिया ओवल 7 जून 2023
47 31 4 3 151.61 1 कैच 1 वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद 19 नवंबर 2023
9 5 2 0 180 1 कैच 1 टी20 बनाम साउथ अफ्रीका ब्रिजटाउन 29 जून 2024
विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने 8 मैच की 10 पारियों में 41 के औसत से 410 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 3 अर्धशतक लगाए। टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में उन्होंने 76 रन बनाए थे। इस पारी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी20 वर्ल्ड क फाइनल में 77 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 54 रन बनाए थे।

रन गेंद 4 6 स्ट्राइक रेट पोजिशन कैसे हुए आउट पारी दिन स्टेडियम दिन
35 49 4 0 71.42 4 कैैच 2 वनडे बनाम श्रीलंका वानखेड़े 2 अप्रैल
43 34 4 1 126.47 3 कैच 1 वनडे बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 23 जून 2013
77 58 5 4 132.75 3 रन आउट 1 टी20 बनाम श्रीलंका मीरपुर 6 अप्रैल 2014
5 9 0 0 55.55 3 कैच 2 वनडे बनाम पाकिस्तान ओवल 18 जून 2017
44 132 1 0 33.33 4 एलबीडब्ल्यू 1 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड साउथेम्प्टन 18 जून 2021
13 29 0 0 44.82 4 कैच 3 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड साउथेम्प्टन 18 जून 2021
14 31 2 0 45.16 4 कैच 2 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया ओवल 7 जून 2023
49 78 7 0 62.82 4 कैच 4 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया ओवल 7 जून 2023
54 63 4 0 85.71 3 बोल्ड 1 वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद 19 नवंबर 2023
76 59 6 2 128.81 2 कैच 1 टी20आई बनाम साउथ अफ्रीका ब्रिजटाउन 29 जून 2024

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles