रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई लौटे, चैंपियंस ट्रॉफी जीतते रविंद्र जडेजा ने शुरू की IPL ड्यूटी

0

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौट आए हैं। दुबई में हुए जश्न के बाद टीम इंडिया एक साथ वापस नहीं आए रोहित के अलावा टीम इंडिया के कई अन्य खिलाड़ी भी अपने-अपने घर लौटे हैं। रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर भी मुंबई लौटे।

एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

भारतीय कप्तान देर रात मुंबई पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बावजूद एयरपोर्ट पर भारी भीड़ थी। रोहित-रोहित के नारे लग रहे थे। रोहित ने फैंस की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। रोहित के साथ चैंपियंस ट्रॉफी दिखाई नहीं दी। उन्होंने अपनी बेटी समायरा को गोद में लिया हुआ था वहीं उनकी पत्नी रीतिका ने बेटे को अपने पास लिया हुआ था। श्रेयस अय्यर भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। वहीं हार्दिक पंड्या खुद गाड़ी चलाकर घर गए। उन्होंने वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

रविंद्र जडेजा दुबई से चेन्नई से पहुंचे

तेज गेंदबाज हर्षित राणा दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। वह यहीं के रहने वाले हैं। वरुण चक्रवर्ती भी परिवार से मिलने चेन्नई पहुंचे। जहां ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंचे वहीं भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आईपीएल ड्यूटी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र जडेजा ने दुबई से चेन्नई से पहुंचे, यहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। ज्यादातर टीमें इसके लिए तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here