बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को मिल गई क्लीन चिट, वह मैदान पर लौट सकेंगे

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन को ‘क्लीन चिट’ मिल गई है। अब वह मैदान पर लौट सकेंगे। शाकिब अब वनडे और दुनिया भर की लीग में खेल सकते हैं। वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाकिब ने क्रिकबज से कहा, ‘यह खबर सही है (गेंदबाजी टेस्ट में खरा उतरना) और मैं फिर गेंदबाजी कर सकता हूं।’ उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने गेंदबाजी एक्शन की तीसरी समीक्षा कहां कराई।

शाकिब अल हसन ने आखिरी बार भारत के खिलाफ अक्टूबर 2024 में कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला था। पिछले साल दिसंबर में इंग्लिश काउंटी सरे के लिए खेलते हुए उनके एक्शन की शिकायत हुई थी। उनके एक्शन को अवैध ठहराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद शाकिब ने जनवरी में चेन्नई में टेस्ट कराया, लेकिन उनका एक्शन वैध करार नहीं दिया गया। इसी वजह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से उन्हें बाहर रहना पड़ा।

बांग्लादेश को अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें वह हिस्सा ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) या पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here