IPL 2025: 19 रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और बन जाएंगे नंबर-1

0

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के महानतम कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वह मैदान पर शांत और गंभीर होकर फैसले लेने के लिए फेमस रहे हैं। कप्तानी के अलावा धोनी बेहतरीन फिनिशर्स भी हैं। अब आईपीएल 2025 में वह एक बार फिर जलवा बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में सिर्फ 19 रन बनाते ही धोनी IPL में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए IPL के 234 मैचों में कुल 4669 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर मैच में उनकी बल्लेबाजी आती है, तो वह 19 रन बनाते ही सुरेश रैना का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। रैना ने आईपीएल में सीएसके के लिए 4687 रन बनाए हैं।

IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

सुरेश रैना- 4687 रन
महेंद्र सिंह धोनी- 4669 रन
फॉफ डु प्लेसिस- 2721 रन
रुतुराज गायकवाड़- 2380 रन
अंबाती रायडू- 1932 रन

धोनी टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी

महेंद्र सिंह धोनी मैच के आखिरी ओवर्स में तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और विकेट्स के बीच तेजी के साथ दौड़ लगाते हैं। अभी उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है और इस उम्र में भी वह फिट हैं और आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। हो सकता है कि इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलें। धोनी टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here