चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो कॉम्पीटीशन मुम्बई में म.प्र. खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 06 पदक

0

भोपाल: 20 से 21 मार्च 2025 तक चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो कॉम्पीटीशन 2025 का आयोजन मुम्बई में किया गया। मुम्बई में आयोजित इस प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित 06 पदक अर्जित किये।मुम्बई में आयोजित प्रतियोगिता में आज म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 06 पदक अपने नाम किये हैं।

खिलाड़ियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-

1. देव मीणा अंडर -20 वर्ग के पोल वोल्ट इवेन्ट में 5.15 मी. छलांग लगाकर स्वर्ण पदक।

2. समरदीप सिंह ने शॉटपुट इवेन्ट में 18.52 मी. स्कोर तय कर स्वर्ण पदक। हरियाणा के सवन ने 18.27 मी. स्कोर तय कर रजत और पंजाब के प्रभाकीरपाल सिंह ने 17.92 मी. तय कर कांस्य पदक अर्जित किया।

3. निकिता आकरे अंडर-20 वर्ग के पोल वोल्ट इवेन्ट में 3.70 मी. की छलांग लगा कर स्वर्ण पदक।

4. श्रुति राठौर अंडर-20 वर्ग के पोल वोल्ट इवेन्ट में 3.30 मी. का स्कोर तय कर रजत पदक।

5. नितिन पाल अंडर-20 वर्ग के लांग जम्प इवेन्ट में 7.11 मी. का स्कोर तय कर स्वर्ण पदक।

6. यशराज जैन ने डिस्कस थ्रो इवेन्ट में कांस्य पदक ।इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि पोल वोल्ट के खिलाड़ी प्रशिक्षक घनश्याम और क्यूबन कोच के मार्गदर्शन में, डिस्कस, शॉटपट खिलाड़ी प्रशिक्षक संदीप सिंह और मोहम्मद हदीथ, जम्प के खिलाड़ी प्रशिक्षक अमित गौतम के मार्गदर्शन खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत् हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here