नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शार्दुल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। पर्पल कैप होल्डर इस गेंदबाज ने अभिषेक शर्मा और इशान किशन को लगातार गेंदों पर आउट करके सनराइजर्स को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, वह हैट्रिक नहीं ले पाए।
इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 22 बार गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के पहले सीज़न में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेग स्पिनर अमित मिश्रा तीन अलग-अलग आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
युवराज सिंह एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक ली हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2009 के आईपीएल सीजन में 16 दिनों के अंतराल में दो हैट्रिक हासिल की थी। राशिद खान ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद से कोई गेंदबाज आईपीएल में हैट्रिक नहीं ले पाया है।
आईपीएल हैट्रिक की फुल लिस्ट
गेंदबाज | टीम | आउट हुए बल्लेबाज | खिलाफ | मैच की तारीख |
लक्ष्मीपति बालाजी | चेन्नई सुपर किंग्स | इरफान पठान<br>पीपी चावला वीआर सिंह |
पंजाब किंग्स | 10/05/2008 |
अमित मिश्रा | दिल्ली कैपिटल्स | रवि तेजा आरपी सिंह प्रज्ञान ओझा |
डेक्कन चार्जर्स | 15/05/2008 |
मखाया एनटिनी | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉबिन उथप्पा मार्क बाउचर जैक कैलिस |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 18/05/2008 |
युवराज सिंह | पंजाब किंग्स | रॉबिन उथप्पा मार्क बाउचर जैक कैलिस |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 01/05/2009 |
रोहित शर्मा | डेक्कन चार्जर्स | अभिषेक नायर हरभजन सिंह जेपी डुमिनी |
मुंबई इंडियंस | 06/05/2009 |
युवराज सिंह | पंजाब किंग्स | हर्षल गिब्स एंड्रयू साइमंड्स वेणुगोपाल राव |
डेक्कन चार्जर्स | 17/05/2009 |
प्रवीण कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | डेमियन मार्टिन सुमित नरवाल पारस डोगरा |
राजस्थान रॉयल्स | 18/03/2010 |
अमित मिश्रा | डेक्कन चार्जर्स | रयान मैक्लेरेन मनदीप सिंह आरजे हैरिस |
पंजाब किंग्स | 21/05/2011 |
अजीत चंदीला | राजस्थान रॉयल्स | जेसी राइडर सौरव गांगुली रॉबिन उथप्पा |
पुणे वारियर्स | 13/05/2012 |
सुनील नरेन | कोलकाता नाइट राइडर्स | डेविड हसी अजहर महमूद गुरकीरत सिंह |
पंजाब किंग्स | 16/04/2013 |
अमित मिश्रा | सनराइजर्स हैदराबाद | भुवनेश्वर कुमार आर शर्मा अशोक डिंडा |
पुणे वारियर्स | 17/04/2013 |
प्रवीण तांबे | राजस्थान रॉयल्स | मनोज पांडे यूसुफ पठान रेयान टेन डोएशे |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 05/05/2014 |
शेन वॉटसन | राजस्थान रॉयल्स | शिखर धवन मोइजेस हेनरिक्स केवी शर्मा |
सनराइजर्स हैदराबाद | 08/05/2014 |
अक्षर पटेल | पंजाब किंग्स | ड्वेन ब्रावो रविंद्र जडेजा दिनेश कार्तिक |
गुजरात लायंस | 01/05/2016 |
एंड्रयू टाई | गुजरात लायंस | अंकित शर्मा मनोज तिवारी शार्दुल ठाकुर |
राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 14/04/2017 |
सैमुएल बद्री | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पार्थिव पटेल मिचेल मैक्लेनाघन रोहित शर्मा |
मुंबई इंडियंस | 14/04/2017 |
जयदेव उनादकट | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | बिपुल शर्मा राशिद खान भुवनेश्वर कुमार |
सनराइजर्स हैदराबाद | 06/05/2017 |
सैम करन | पंजाब किंग्स | हर्षल पटेल के रबाडा संदिप लामिछाने |
दिल्ली कैपिटल्स | 01/04/2019 |
श्रेयस गोपाल | राजस्थान रॉयल्स | विराट कोहली एबी डिविलियर्स मार्कल स्टोइनिस |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 30/04/2019 |
हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | हार्दिक पंड्या कायरन पोलार्ड राहुल चाहर |
मुंबई इंडियंस | 26/09/2021 |
युजवेंद्र चहल | राजस्थान रॉयल्स | श्रेयस अय्यर शिवम मावी पैट कमिंस |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 18/04/2022 |
राशिद खान | गुजरात टाइटंस | आंद्रे रसेल सुनील नरेन शार्दुल ठाकुर |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 09/04/2023 |