34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

CSK की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज. मनोज तिवारी ने कहा- समझ नहीं आता

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 50 रन की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर बड़ी बहस छीडी हुई है। नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए धोनी ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी का कोई मतलब नहीं था क्योंकि आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की। धोनी पिछले कुछ सीजन से कुछ गेंद खेलने के लिए आते हैं।

प्रशंसक और विशेषज्ञों को 43 वर्षीय धोनी का रविंद्र जडेजा, सैम करन और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के बाद बल्लेबाजी करने आना पसंद नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान धोनी का मजाक उड़ाया। सहवाग ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि धोनी जल्दी बल्लेबाजी करने आए। वह आम तौर पर पारी के आखिरी दो ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं। वहीं भारत और बंगाल के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने धोनी के नंबर पर बल्लेबाजी करने आने को समझ से परे बताया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने कहा, “जल्दी आ गए। जब वह आए तो 16 ओवर हुए थे। आमतौर पर वह 19वें या 20वें ओवर में आते हैं। जल्दी आ गए न? या तो वो जल्दी आ गए या उनके बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट गंवा दिए। देखिए उन्होंने डिसाइड किया है। उनकी टीम ने डिसाइड किया है कि एमएस धोनी सिर्फ इतनी ही गेंदें खेलेंगे या इतनी ही देर के लिए आएंगे। वो वही कर रहे हैं। अब आप जल्दी आउट हों या लेट आउट हों वो आपके हाथ में है। उन्होंने आना ही 17वें-18वें ओवर में है। और वो उतने ही ओवर में तो आए हैं। आज 16वें ओवर में आ गए। आमतौर पर हम उन्हें 18वें-19वें ओवर में आते देखते थे। दो ओवर पहले आ गए। सरप्राइज नहीं हूं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज तिवारी ने कहा, ” मैं तो खाली यही रिक्वेस्ट करूंगा कि आकर बयां कर दें, ताकि हम लोग इसके बारे में बात न करें।” सहवाग ने कहा, “नहीं, लेकिन वो तो कह रह हैं आप क्यों कर रहे हो? मत करो।” मनोज तिवारी ने कहा, ” मेरे समझ से परे है। 16 गेंद पर 30 नाबाद 190 स्ट्राइक रेट। सबसे ज्यादा आज के सभी बल्लेबाजों के बीच में। तो आप आकर मैच तो बनाओ कम से कम। लेकिन वो सोचकर बैठे हुए हैं। कोचिंग स्टाफ में किसी की हिम्मत नहीं है बोलने का। मेरे को ऐसा लगता है कि कोचिंग स्टाफ में जो कोच हैं कभी धोनी को बोल ही नहीं सकते कि आप ऊपर चले जाओ। वो एक बार डिसाड कर चुके हैं तो कर चुके हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles