विधायक कप क्रिकेट: रेलवे यूथ अकादमी को मिली आसान जीत

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर 12 विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने अकीरा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज रेलवे यूथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अकीरा क्रिकेट अकादमी को 113 रनों पर ऑल आउट कर दिया।आकिरा के हित्विक पाटीदार ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। युग सुइयां ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 और अर्पित राजपूत ने 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ ने बड़ी आसानी से 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। युग सुइयां ने 55 रन की पारी खेली। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए युग सुइयां को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here