पंजाब ने एक तरफा अंदाज में मैच जीता जिसका असर अंकतालिका पर भी आया नजर, 1 से 10 पर है कौन सी टीमें

0

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरा मैच जीत हासिल की। उन्होंने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर अपना विजय अभियान जारी रखा। पंजाब ने एक तरफा अंदाज में यह मैच जीता जिसका असर अंकतालिका पर भी नजर आया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को इस हार का खामियाजा भरना पड़ा।

पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी। उसके दो मैचों में दो अंक है। वहीं उसका नेटरनरेट 1.485 है। वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंकतालिका में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। इस टीम ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके चार अंक हैं। हालांकि उनका नेटरनरेट 2.266 है। यही कारण है कि वह पंजाब किंग्स ने ऊपर दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली तीसरे स्थान पर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अब तक कोई मैच नहीं है और चार अंक हासिल कर चुकी है। वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है क्योंकि उसके नेटरनरेट बेंगलुरु और पंजाब से कम है। इसके अलावा बाकी सातों टीमों के दो-दो अंक हैं। केवल गुजरात टाइटंस ऐसी टीम है जिसने दो मैचों में दो अंक हासिल किए हैं। बाकी छह टीमों ने तीन मैच खेले हैं और उनमें से केवल एक ही जीत पाई है। मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। उसके तीन मैचों में दो ही अंक है। उसका नेटरनरेट -1.428 है।

IPL 2025 की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेटरनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 2.266
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 1.485
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.32
गुजरात टाइटंस 2 1 1 2 0.625
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.309
लखनऊ सुपर जायंट्स 3 1 2 2 -0.15
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.871
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 1 2 2 -1.428

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here