IPL 2025 के पॉइंट टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज, पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस में खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में गुरुवार (3 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कोलकाता के ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 80 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में 10 वें से 5 वें नंबर पर पहुंच गई। इसके अलावा उनके नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीसरी हार के साथ सबसे नीचे पहुंच गई।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन के पास पर्पल कैप है। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन दूसरे और जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को नूर अहमद के पास पर्पल कैप है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मिचेल स्टार्क दूसरे और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2025 के पॉइंट टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज पर नजर डालें
रैंक टीम मैच जीत हार रद्द अंक नेट रनरेट
1 पंजाब किंग्स (PBKS) 2 2 0 0 4 1.485
2 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 2 0 0 4 1.32
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 3 2 1 0 4 1.149
4 गुजरात टाइटंस (GT) 3 2 1 0 4 0.807
5 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 4 2 2 0 4 0.07
6 मुंबई इंडियंस (MI) 3 1 2 0 2 0.309
7 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 3 1 2 0 2 -0.15
8 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 3 1 2 0 2 -0.771
9 राजस्थान रॉयल्स (RR) 3 1 2 0 2 -1.112
10 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 4 1 3 0 2 -1.612
आईपीएल 2025 टॉप 5 बल्लेबाज 
रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
1 निकोलस पूरन (LSG) 3 3 189 63 219.77 17 15
2 साई सुदर्शन (GT) 3 3 186 62 157.63 16 9
3 जोस बटलर (GT) 3 3 166 83 172.92 14 9
4 श्रेयल अय्यर (PBKS) 2 2 149 206.94 8 13
5 ट्रेविस हेड (SRH) 4 4 140 35 191.78 19 6
आईपीएल 2025 टॉप 5 गेंदबाज
रैंक खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
1 नूर अहमद (CSK) 3 12 72 9 9.11 82 1
2 मिचेल स्टार्क (DC) 2 7.4 46 8 9.62 77 1
3 वरुण चक्रवर्ती (KKR) 4 15 90 6 15.67 94
4 जोश हेजलवुड (RCB) 3 11.5 71 6 14.33 86
5 रविश्रीनिवासन साई किशोर (GT) 3 12 72 6 14.83 89

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here