LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस टीम की संभावित प्लेइंग 11 और ड्रीम 11 टीमें

0

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 16 में में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ेगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुक्रवार 4 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मेजबान टीम तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि मेहमान टीम छठे स्थान पर है। एलएसजी और एमआई दोनों ने ही 3-3 में से 1-1 मैच में जीत हासिल की है, इसलिए यह मुकाबला इस बात पर निर्भर करता है कि 4 अप्रैल को परिस्थितियों का बेहतर फायदा कौन उठाता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और एलएसजी के नए कप्तान ऋषभ पंत पर होंगी। दोनों की फॉर्म ने उनके टीम प्रबंधन को मुश्किल में डाल दिया है। आईपीएल 2025 में अब तक रोहित शर्मा का जादू नहीं दिखा है। उन्होंने 3 पारियों में सिर्फ 21 (0, 8, 13) रन ही बनाए हैं, जो आईपीएल में 2020 के बाद से उनकी सबसे खराब शुरुआत है।

क्या मुंबई इंडियंस करेगी बदलाव?

गेंदबाजी के मोर्चे पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण लंबे समय तक अनुपस्थिति और उनकी वापसी पर प्रबंधन की चुप्पी मुंबई इंडियंस की निराशा बढ़ा रही है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को अपनी पहली जीत दर्ज करने में मदद की। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि 5 बार की चैंपियन विजयी संयोजन में बदलाव करेगी।

केकेआर बनाम एसआरएच प्लेइंग 11 भविष्यवाणी

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उनके लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कुछ मुद्दे हैं और बदलाव अपरिहार्य प्रतीत होता है। ऋषभ पंत 3 मैच में सिर्फ 17 (0, 15, 2) रन ही बना पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शार्दुल ठाकुर के 4 विकेट को छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स का अन्य कोई भी गेंदबाज छाप छोड़ने में असफल रहा है। हालांकि, एलएसजी की गेंदबाजी इकाई के लिए अच्छी खबर के संकेत हैं।

तेज गेंदबाज आकाशदीप लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि मयंक यादव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ठीक हो रहे हैं। आकाशदीप ने मयंक के ‘जल्द ही’ टीम में शामिल होने को लेकर आशावादी रुख अपनाया। आकाशदीप ने अब तक एलएसजी के लिए डेब्यू नहीं किया है। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

ये है लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XII

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित : मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/आकाश दीप।

मुंबई इंडियंस की संभावित : रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स/मुजीब उर रहमान, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर/सत्यनारायण राजू।

आईपीएल 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1

कप्तान: निकोलस पूरन।
उप कप्तान: सूर्यकुमार यादव।
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, रयान रिकेल्टन।
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, तिलक वर्मा।
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह।

आईपीएल 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2

कप्तान: रोहित शर्मा।
उपकप्तान: ऋषभ पंत।
विकेटकीपर: ऋषभ पंत।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, आयुष बदोनी।
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स।
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here