तिलक वर्मा हुए रिटायर आउट, IPL में रिटायर आउट होने का चौथा मामला

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ रन चेज के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के उभरते खिलाड़ी तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए। वह 23 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे। मामला मुंबई की पारी के 19वें ओवर का है। शार्दुल ठाकुर की पांचवीं गेंद के बाद तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए। उनकी जगह मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी करने आए। मुंबई को 7 गेंद पर 24 रन चाहिए थे। आवेश खान ने 6 गेंदों पर 22 रन बचाए। मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल में किसी बल्लेबाज के रिटायर आउट होने का यह चौथा मामला है। रविचंद्रन अश्विन 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। संयोग से वह भी मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ही हुआ था। 2023 के सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अथर्व तायडे को रिटायर आउट किया। गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ साई सुदर्शन के साथ ऐसा किया था।

क्या होता रिटायर आउट?
  • आईपीएल 2025 मैच प्लेइंग कंडीशन में रिटायर आउट को लेकर डिटेल में जानकारी दी है। सेक्शन 25.4 में बल्लेबाज के रिटायर होने की पूरी जानकारी दी गई है।
  • 25.4.1 गेंद डेड होने के बाद बल्लेबाज अपनी पारी के दौरान किसी भी समय रिटायर हो सकता है। अंपायर को बल्लेबाज के रिटायर होने का कारण बताना होगा।
  • 25.4.2 यदि कोई बल्लेबाज बीमारी, चोट या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से रिटायर होता है तो वह बल्लेबाज फिर से बल्लेबाजी करने का हकदार है। बल्लेबाजी करने नहीं आने पर बल्लेबाज को ‘रिटायर्ड नॉटआउट’ रिकॉर्ड किया जाता है।
  • 25.4.3 यदि कोई बल्लेबाज सेक्शन 25.4.2 के अलावा किसी अन्य कारण से रिटायर होता है तो वह बल्लेबाज विरोधी कप्तान की सहमति से ही फिर बल्लेबाजी करने आ सकता है। ऐसा नहीं होने पर वह बल्लेबाज ‘रिटायर्ड आउट’ होता है।
  • 25.4.4 बल्लेबाज रिटायर होने के बाद फिर से खेलने के लिए सेक्शन 25.4.2 और 25.4.3 को ध्यान में रखते हुए विकेट गिरने या किसी अन्य बल्लेबाज के रिटायर होने पर ही आ सकता है।
क्या बोले हार्दिक पंड्या?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या ने कहा, “यह स्पष्ट था कि हमें हिट की जरूरत थी और वह नहीं कर पा रहे थे क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा दिन आता है जब आप वास्तव में कोशिश करते हैं, लेकिन आप कुछ कर नहीं पाते। मुझे लगता है कि यह निर्णय खुद ही बताता है कि हमने ऐसा क्यों किया?”

IPL में रिटायर आउट होने वाले खिलाड़ी

रविचंद्रन अश्विन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े, 2022।
अथर्व तायडे बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, 2023।
साई सुदर्शन बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023।
तिलक वर्मा बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2025।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here